फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शादी तय होने से नाराज युवती ने दी जान; 30 अप्रैल को उठनी थी डोली, कमरे में लटकता मिला शव, जांच शुरू

Thu, 26 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: अतर्रा की लेखपाल कॉलोनी में शादी तय होने से नाराज युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। 30 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी, लेकिन युवती इस रिश्ते से खुश नहीं थी।
विज्ञापन
खुदकुशी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में शादी तय हो जाने से नाराज युवती ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोस में रह रही मामी के घर से लौटी मां ने आवाज लगाई। काफी देर तक जवाब न मिलने पर भाई व भतीजे को बुलाया। छत के रास्ते अंदर पहुंचे भतीजे ने युवती का शव फंदे पर लटकते देख नीचे उतारकर सीएचसी अतर्रा लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लेखपाल कालोनी निवासी शारदा ने बताया कि उसकी बेटी विजयलक्ष्मी (27) ने गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर के कमरे में पंखे की हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। मां शारदा देवी पड़ोस में रह रही मामी बिंदू के घर गई हुई थीं। इसी दौरान मौका पाकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया
थोड़ी देर बाद मां वापस लौटी। तब पुत्री को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल न होने पर भाई हीरालाल, भतीजे कन्हैया को बुलाया। मौके पर आकर भतीजा कन्हैया छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुआ। यहां कमरे में विजयलक्ष्मी को फंदे में लटकते देख नीचे उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना का कारण पारिवारिक है
परिजनों ने बताया कि विजयलक्ष्मी दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। दोनों भाई रवि व हरी पंजाब में प्राइवेट नौकरी कर करते हैं। पिता महेंद्र की पहले ही मौत हो गई थी। मां- बेटी अकेले घर में रहते थे। परिजनों ने विजयलक्ष्मी की शादी फतेहगंज क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी थी। आगामी 30 अप्रैल को शादी की तिथि तय थी। परिजनों के अनुसार फतेहगंज के गांव में शादी तय होने से विजयलक्ष्मी नाराज थी। कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि घटना का कारण पारिवारिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें