फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यूपीएस महोखर के मॉडल को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें महोखर के कंपोजिट विद्यालय ने प्रथम व भिड़ौरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। अब यह राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में अपनी मेधा दिखाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी कराई गई। यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मॉडलों को ब्लाक स्तर पर शामिल किया गया। ब्लाक स्तर पर बेहतर विज्ञान माडलों को जिला स्तर पर प्रदर्शन का मौका मिला। सोमवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सभी आठ ब्लाकों से उच्च प्राथमिक विद्यालयों के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान माॅडल प्रस्तुत किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय महोखर (कंपोजिट) के इर्रीगेशन मॉडल को प्रथम स्थान मिला। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय भिड़ौरा (तिंदवारी) के सौर्य ऊर्जा मॉडल को द्वितीय स्थान मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय घुरौंडा (महुआ) के मॉडल को तीसरा स्थान दिया गया।
वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाइच को चतुर्थ तथा यूपीएस कोर्रम (बिसंडा) को पांचवां स्थान मिला। अब उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हें विज्ञानी राज्य स्तर पर अपनी मेधा दिखाएंगे। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने होनहार विज्ञानी बच्चों को टेबलेट देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डायट प्राचार्य शिवपूजन द्विवेदी, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, परियोजना निदेशक प्रवीणानंद, जिला समन्वयक अनीश कुमार सहित सभी बीईओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें