फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संकट मोचन में 21 ब्राम्हण बटुकों का उपनयन संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। श्रीराम संकीर्तन के वार्षिकोत्सव पर नौवे दिन संकट मोचन मंदिर हाॅर्पर क्लब में 21 बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ।
विज्ञापन


गुरुवार को हार्पर क्लब में बामदेव संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य अशोक अवस्थी और उनकी टीम ने मंत्रोच्चारणों के बीच बटुकों को उपनयन संस्कार कराया। आयोजक भोले महाराज ने बताया कि संकट मोचन मंदिर में 16 साल से श्रीराम संकीर्तन चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अयोध्या चलो पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी। यह 15 दिन की यात्रा होगी। सभी लोग अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम मंदिर में मत्था टेकेंगे। उधर, संकट मोचन में 110 वें वार्षिकोत्सव पर पांच दिवसीय रामलीला के अवसर पर फुलवारी लीला का मंचन किया गया। पुजारी महंत उमाशंकर दास महाराज ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें