फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साइबर कैफे संचालक से 40 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। साइबर कैफे संचालक से शातिर ने 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अनथुवा गांव निवासी कुलदीप सिंह बांदा रोड हिंदू इंटर कॉलेज के सामने साइबर कैफे खोले हैं। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सात अप्रैल को दोपहर एक युवक उसकी दुकान में आया और संचालक के खाते पर किसी अन्य व्यक्ति से ऑनलाइन आठ हजार रुपये मंगाए। बातों के जाल में फंसाकर शातिर युवक ने उससे अपने खाते में 40 हजार रुपये भेजकर नकद रुपये लेने की बात कही।
विज्ञापन

जिस पर पीड़ित ने उसकी बातों में आकर बताए गए खाता संख्या में रुपये भेज दिए। रुपये भेजने के चंद मिनट बाद जब वह दूसरा काम कर रहा था तभी वह युवक बाइक लेकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना चौकी इंचार्ज कृष्ण देव त्रिपाठी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें