फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा में दो साल के बेटे को नदी में फेंककर मां ने मारा, पति द्वारा चरित्र पर लांछन से क्षुब्ध थी पत्नी

Sun, 07 Mar 2021 07:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला ने अपने ही दो वर्षीय बेटे को नदी में फेंककर मार डाला। घटना के पीछे पति द्वारा उसके चरित्र पर लगाया गया लांछन बताया जा रहा है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव नदी से निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


आरोपी मां पर उसके ही पति ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव की है। पप्पू निषाद व उसकी पत्नी रन्नों के बीच रविवार की सुबह 2 वर्षीय बच्चे को लेकर विवाद हो गया। पति का आरोप था कि यह बच्चा उसका नहीं है।

इसी बात से नाराज पत्नी रन्नो केन नदी के राजघाट पहुंची और वहां गहरे पानी में अपने पुत्र संदीप को फेंक दिया। वहां आसपास के लोगों और गंछा गांव के ग्रामीणों का जमघट लग गया। पानी में बच्चे की तलाश शुरू हो गई। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने करीब एक घंटे की तलाश के बाद शव नदी से खोज निकाला। बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ल ने बताया कि पति की तहरीर पर पत्नी के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें