फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यूपी एटीएस ने मांगा जिले के मदरसों का ब्योरा

Fri, 21 Nov 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजधानी दिल्ली में कार में हुए धमाके के बाद पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाॅड (यूपी एटीएस) ने मदरसों का ब्योरा मांगा है। वहीं, मदरसे से संबंधित समस्त जानकारी के लिए जिले के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस बाबत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि यूपी एटीएस की प्रयागराज इकाई की ओर से बीते शनिवार (15 नवंबर) का एक पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र के माध्यम से मदरसों के बारे में जानकारी मांगी गई है। बताया कि हालांकि अभी तक हमें निदेशालय से कोई भी सूचना नहीं मिली है।
इसलिए जो जानकारी मांगी है उसके हिसाब से अभी हम जिले में संचालित मान्यता प्राप्त मदरसे कितने हैं और कितने अनुदानित मदरसे हैं। इसके अलावा वहां कितने शिक्षक हैं, इसकी जानकारी देंगे। पत्र में मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों व पढ़ाने वाले मौलवियों व प्रबंधकों के संबंध में सभी जानकारी के अलावा नाम, पिता का नाम पता व मोबाइल फोन नंबर व आधार कार्ड का नंबर भी मांगा गया है। बताया कि जिले में दो अनुदानित व आठ मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। निदेशालय से जो भी निर्देश मिलेंगे उस हिसाब से आगे की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें