फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय मेस के आटे में मरा चूहा निकला

Sat, 06 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय की मेस में आटा भरी सीलबंद बोरी में मरा चूहा निकलने से हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आटा का नमूना लिया और जांच के लिए गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया। मेस में खाद्य सामग्री आपूर्ति करने वाली दो दुकानों को पक्षकार बनाया है।
विज्ञापन


बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के हास्टल नंबर-दो में आटे में चूहा मिलने पर वार्डेन डा.ओमप्रकाश ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय उच्चाधिकारियों को दी।

छात्रों के उत्तेजित होने से पहले ही विश्वविद्यालय के डा.देव कुमार मेस पहुंच गए और आटे की दूसरी बोरी मंगा ली। छात्रों का आरोप था कि मेस में आपूर्ति होने वाली खाद्य सामग्री में इसके पूर्व भी कीड़े आदि निकल चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन इन शिकायतों को तवज्जो नहीं दी। विश्वविद्यालय के हास्टल में रहने वाले 120 छात्रों मेस से खाना खिलाया जाता है। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आनन-फानन आटा भरी बोरी का नमूना लिया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने केएन त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आपूर्ति कर्ता फर्म तुलसी साहू मेसर्स और टिर्रा पंसारी को पक्षकार बनाया है। बोरी में बैच और पैकिंग की तिथियां भी अंकित नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें