फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Tue, 28 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
टायर बर्स्ट होने पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर हाईवे में पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, अन्य सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं  लगाए था ।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के भौंरी (रैपुरा) गांव निवासी मिथलेश (38) पुत्र सहदेव त्रिपाठी बाइक से बदौसा आया था। वापस जाते समय रविवार को देर शाम दीनानाथ डिग्री कॉलेज के सामने अचानक बाइक का अगला टायर बर्स्ट हो गया। असंतुलित बाइक किनारे पेड़ से टकरा गई। मिथलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, सोमवार को सुबह ग्राम हरदौनी (मटौंध) से फसल काटकर ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर तिंदवारा गांव जा रहे थे। तभी गांव के नजदीक पुलिस के पास ट्राली का पहिया निकल गया और ट्राली पलट गई। उस पर सवार फूलाबाई (40), बिंदी (50), महेंद्र (20), सुशीला (50) समेत डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें