फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से बेकाबू बाइक टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रैक्टर से बेकाबू बाइक के टकराने से सोमवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से उसके सिर पर आई गंभीर चोट मौत का कारण बनी। मृतक रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

उधर, कचहरी रेलवे ओवरब्रिज में दो बाइकों की भिड़ंत में दो कांस्टेबल समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक कांस्टेबल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मध्यप्रदेश के निवाड़ी के बाबई गांव निवासी भागीरथ का पुत्र अर्जुन (22) सोमवार की शाम बाइक पर बांदा के पैलानी गांव रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के पास ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अकेला था। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल लाई। यहां डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।
पुलिस की सूचना पर परिजन यहां पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों के मुताबिक, मृतक खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। उधर, शहर के कचहरी रेलवे ओवरब्रिज में सोमवार की रात दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक बाइक पर सवार कोतवाली नगर में तैनात कांस्टेबल गजेंद्र बाबू व राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार भी बुरी तरह जख्मी हो गया। तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर गजेंद्र बाबू को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, घायल कांस्टेबल अस्पताल से दवा लेकर कोतवाली लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें