फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पैसों के लेनदेन में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। पैसों के लेनदेन के विवाद में चाचा ने दोनाली लाइसेंसी बंदूक से सजायाफ्ता भतीजे के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी चाचा मौके से भाग निकला। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी कल्लू उर्फ जीतेंद्र (30) का रविवार की रात करीब आठ बजे नशे में चाचा देवीचरण गुप्ता से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। तैश में आकर चाचा ने अपनी दोनाली लाइसेंसी बंदूक से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली कल्लू के सीने में लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां ने बताया कि कल्लू को पत्नी की हत्या में न्यायालय से सजा हो गई थी। छह माह पहले वह जमानत पर छूटकर गांव आया था।
परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सौरभ सिंह, थानाध्यक्ष राजेश मौर्य, फोरेंसिक टीम समेत फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी चाचा बंदूक समेत फरार है। मृतक व उसके चाचा के बीच पीना-खाना भी साथ होता था। इसी दौरान उनके बीच विवाद हुआ था। पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें