बांदा। शहर के अतर्रा रोड पर निर्माणधीन मकान में ईंट उतारकर वापस घर लौट रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों मजदूरों ने दम तोड़ दिया। दोनों मृतक मजदूर चाचा-भतीजे थे, जो तिंदवारी कस्बा के निवासी थे।
तिंदवारी कस्बा के हनुमान नगर निवासी 41 वर्षीय सुरेश व उसका भतीजा गांधी नगर निवासी 32 वर्षीय बृजकिशोर उर्फ बच्चू शहर के अतर्रा रोड में एक निर्माणाधीन मकान में ईंट उतारने आए थे। काम खत्मकर देर शाम घर लौट रहे थे, तभी अतर्रा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी डायल 112 नंबर में दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने दोनों ही घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
जहां दोनों मजदूरों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पड़ोसी सतेंद्र ने बताया कि सुरेश चार भाईयों में बड़ा था। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हादसे को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
फोटो- 26 सुरेश। फाइल फोटो