बांदा। करिया नाले के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों की पहचान मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी कुंदन (21) और संतराम (26) के रूप में हुई है। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। (संवाद)