फोटो 32- बाबूलाल चौराहे में स्थित शौचालय में जांच करते पुलिस कर्मी। स्रोत : जागरूक नागरिक
बांदा। शहर के व्यस्त बाबूलाल चौराहे पर बुधवार को नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय में महिला के बंद होने की सूचना पर पुलिस ने दौड़ लगाई। महिला कांस्टेबल ने मशक्कत कर दरवाजा खोला, लेकिन अंदर कोई नहीं मिला। पुलिस के पास शौचालय के अंदर महिला बंद होने की सूचना आई थी, जिस पर अलीगंज चौकी प्रभारी शैलेश यादव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे थे। शौचालय खाली मिलने पर कई तरह की चर्चाएं हुईं।