संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदौसा थाना के उतरवां ग्राम निवासी 20 वर्षीय छोटू वर्मा ओरन से बाजार करने के बाद बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे घर जा रहा था। उसके साथ 24 वर्षीय पवन भी था। रास्ते में शाहपुर उतरवां के बीच हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में उतरवां गांव निवासी छोटू वर्मा और 28 वर्षीय संदीप यादव , 30 वर्षीय राजेंद्र तिवारी और पवन घायल हो गए। पवन की कुछ देर में मौत हो गई।
तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें शहर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में संदीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का उपचार चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।