फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: धोखाधड़ी करने वाले बरेली के दो वारंटी गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। व्यापार के नाम पर रुपयों का गबन, धोखाधड़ी करने वाले दो वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि ओरन गांव के निवासी शिवम शिवहरे ने 21 मार्च 2025 को धान खरीद के नाम पर विश्वास में लेकर धनराशि गबन-धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी कर रहे थे। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। आरोपियों के न्यायालय में उपस्थित न होने पर न्यायालय ने आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसी क्रम में दोनों वारंटी बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के रीछा गांव निवासी फजलुर्रहमान व खलीक अहमद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें