फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो किशोरियों ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक ने घरेलू कामकाज को लेकर मां के डांटने पर तो दूसरी ने मानसिक संतुलन सही न होने के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र व नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुईं घटनाएं। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी कीर्ति सिंह (16) ने शुक्रवार की देर शाम अपने घर के अंदर अटारी में साड़ी से लकड़ी की बल्ली में फंदा लगा लिया। बड़े बाबा पयस्वनी सिंह ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। चचेरे भाई दीपक सिंह ने बताया कि कंडे में अटारी में रखने को लेकर मां सुमन सिंह ने कहा कि भाई-बहनों का हाथ बंटा दो। इस पर मां से कहासुनी होने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। दो बहन व एक भाई में मझले नंबर की थी। पिता रणविजय सिंह खेती करते हैं। उनके पास 15 बीघा जमीन है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मां से कहासुनी की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
दूसरी घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पाडादेव अंश रिसौरा निवासी गंगाबाई (14) ने शुक्रवार की शाम घर के बरामदे में लगी टीन की फड़ में लगी लकड़ी की बल्ली से साड़ी से फंदा लगा लिया। घर के बच्चों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। पड़ोसी शंकर ने बताया कि पिता सीताराम किसानी करते हैं। दो बीघा जमीन है। चार भाई दो बहन में चौथे नंबर की थी। बताया कि उसका दिमागी संतुलन सही नहीं रहता था। जन्म से एक कान से सुनाई भी नहीं देता था। नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें