फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अस्पताल के एसी-कूलर खराब, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी में जब तापमान 43 व 44 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है कि तो जिला अस्पताल में एसी-कूलर खराब पड़े हैं। ऐसे में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों की तकलीफें कम होने के बजाय बढ़ गईं हैं। प्रबंधन भी आंखें मूंदे है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के अधिकांश एसी खराब पड़े हैं। बच्चों के वार्ड का एसी भी बंद चल रहा है। बर्न वार्ड के सामने रैन बसेरा में भी मरीजों को भर्ती किया गया। एक आग से झुलसी वृद्धा को भी रैनबसेरा में भर्ती किया गया। वहां दो विंडो एसी लगे हैं लेकिन खराब हैं, कूलर है वह भी नहीं चल रहा। पंखे की गर्म हवा आग से जले मरीजों की तकलीफ बढ़ा रहा है।

इसी तरह महिला वार्ड में भी भर्ती मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन के द्वारा दो एसी लगाए गए हैं। एक खराब पड़ा हुआ है, दूसरे में करंट दौड़ रहा है लेकिन ठंडी हवा नहीं मिल रही। यहां भी फिलहाल पंखा ही सहारा हैं
विज्ञापन


अब नजर डालते हैं इमरजेंसी वार्ड की तो यहां की भी सुविधा अस्पताल प्रबंधन नहीं, बल्कि भगवान भरोसे चल रही है। एसी है नहीं, सिर्फ पंखों की हवा ही मरीजों को नसीब हो रही है। देखने को तो कूलर भी रखा है, लेकिन उसमें पानी यदाकदा ही भरा जाता है। पुरुष वार्ड में भी तीन एसी लगे हुए हैं,लेकिन तीनों पूरी तरह से काम नहीं कर रहे हैं। बच्चों के वार्ड में भी एक एसी खराब लगा हुआ है, लिहाजा बीमार बच्चों और उनके परिजनों पंखे की गर्म हवा ही खानी पड़ रही है।


तप रहा रैन बसेरा, आग से झुलसी फूला बेहाल

आग से झुलसी शांतिनगर मोहल्ला निवासी फूला को बर्न वार्ड फुल होने के कारण रैन बसेरा में भर्ती कर दिया। वहां पर दो विंडो एसी लगे हैं, लेकिन खराब हैं। कूलर रखा है, वह भी खराब है। पंखे की गर्म हवा में तप रहे रैन बसेरा में आग से झुलसी फूला और अन्य मरीजों की हालत खराब है। मोहल्ले के अभय, अर्पित, आशीष और अंकित तीमारदारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि रैन बसेरा में गर्मी से बचने का कोई इंतजाम नहीं है। डाक्टरों ने भी ध्यान नहीं दिया और तपते रैन बसेरा में भर्ती कर दिया।



वर्जन...

अभी 10 दिन पूर्व ही एसी और कूलरों की मरम्मत कराई गई है। मरीजों को गर्मी से बचाने का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। बावजूद इसके जहां एसी खराब हैं या अन्य समस्या है, उसका जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। -डाॅ. आरके गुप्ता, सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें