बांदा। संभागीय परिवहन विभाग ने सोमवार को चेकिंग के दौरान दो स्कूली बसों का चालान किया गया। इसके पूर्व 11 बसों का चालान करते हुए दो स्कूल बसों को सीज करने की कार्रवाई की जा चुकी है।
संभागीय परिवहन विभाग ने सोमवार को फिर से स्कूली बसों और मैजिक वाहनों की जांच की। शहर के बाबूलाल चौराहे पर यात्री व माल कर अधिकारी रामसुमेर यादव ने कागजात दुरुस्त न मिलने पर दो स्कूली बसों का चालान किया गया।
इसके पूर्व दो स्कूल बसों को सीज करते हुए 11 बसों का चालान किया गया था।