फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अतिक्रमण में दो लोगों पर 25 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कस्बे के सुभाष नगर में दो कबाड़ दुकानदारों पर नगर पंचायत ने जुर्माना लगाया। उन्होंने सड़क तक कबाड़ फैलाकर अतिक्रमण किया था। बुधवार को अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दुकान के बाहर सड़क तक कबाड़ फैला मिला। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने किशन और मोहम्मद इलियास को अतिक्रमण का दोषी पाया। नरैनी-करतल राज्य मार्ग भी बाधित हो रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका थी। अधिशासी अधिकारी ने अतिक्रमण हटवाते हुए दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्हें तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत ने दोबारा अतिक्रमण पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें