फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला समेत दो की सांप के डसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला समेत दो लोगों को सांप ने डस लिया। दोनों के परिजन उन्हें लेकर सीएचसी व जिला अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के गांव गोंडा निवासी ज्ञानवती यादव (60) रविवार को सुबह अपने धान के खेत निराई करने गईं थीं। तभी उनके हाथ में सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। वह खेती किसानी करतीं थीं। मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि महिला की सांप डसने मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव पिस्टा निवासी फूलचंद्र ने बताया कि उसका पुत्र बीरू (15) रविवार को सुबह घर में खाना खाकर अंदर कमरे में गया, वहां उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉ. अभिषेक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसका शव लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें