फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशोरी समेत दो को सर्प ने डसा, मौत

Fri, 22 Sep 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/जसपुरा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोरी समेत दो को सर्प ने डस लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी रीना (15) अपने घर के कमरे में चारपाई में सो रही थी। रात में किसी समय उसकी चारपाई में चढ़कर सर्प ने उसके गले में डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गांव में ही झाड़फूंक करने वाले को दिखाया।
वहां सुधार न मिलने पर वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उसने सुबह नौ बजे दम तोड़ दिया। पिता राजेश ने बताया कि वह बटाई में खेत लेकर किसानी करता है। मृतका तीन बहन व दो भाई में तीसरे नंबर की थी। घर में मां रामदुलारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के झझरी पुरवा गांव निवासी बुद्धराज (31) गुरुवार की शाम घर में कुछ सामान तलाश कर रहा था। तभी उसे अलमारी में छिपे बैठे सर्प ने डस लिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी जसपुरा पहुंचे। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुद्धराज के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। पत्नी चुन्नी देवी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें