फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सर्प दंश से दो लोगों की मौत

Mon, 08 Sep 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
लवलेश। स्रोत- परिजन।
विज्ञापन
बांदा/तिंदवारी। अलग-अलग थाना क्षेत्राें में दो लोगों की सर्प दंश से मौत हो गई।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिडौरा गांव निवासी श्यामलाल ने बताया कि उसके पुत्र लवलेश (20) को शनिवार की रात चारपाई पर सोते समय सर्प ने डस लिया। पिता के मुताबिक, लवलेश रोज की तरह चारपाई पर सो रहा था कि अचानक रात्रि के एक बजे सर्प ने उसे डस लिया। वह उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां चिकित्सकों ने इलाज किया।
घर लाने के दौरान फिर से उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। पिता के पास दो बीघा जमीन है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां लीला और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि सर्प दंश से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी कपिल ने बताया कि उसका भाई दीपक (16) शनिवार की देर शाम खेत में चारा काटने गया था। चारा काटते समय सर्प ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजन सर्प दंश से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

लवलेश। स्रोत- परिजन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें