बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू नाराजगी के चलते दो लोगों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उनके घरवालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शकुतंला (35) ने बृहस्पतिवार को घरेलू नाराजगी के चलते जहर खा लिया। उसके पति अभय ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी तरह से बिसंडा के अजीतपारा गांव निवासी मनोज (25) ने घरेलू नाराजगी के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)