फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाए, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी मोहम्मद रईस उर्फ रईस पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग विवरणों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। पुलिस ने 18 अक्तूबर को मिली सूचना के आधार पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहम्मद रईस उर्फ रईस (47) ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए। पहले पासपोर्ट संख्या एफ 3272980 में नाम रईस पुत्र अब्दुल रज्जाक, जन्मतिथि एक जुलाई 1979 और मां का नाम हनीफा दर्ज था। वह इस पर दुबई और सऊदी अरब की यात्रा करता रहा।
सऊदी अरब में पासपोर्ट गुम होने के बाद वहां के दूतावास ने उसे अस्थायी पासपोर्ट जारी किया था, जिसके आधार पर वह भारत लौटा। 22 नवंबर 2017 को दूसरा पासपोर्ट संख्या आर 4956091 बनवाया। इसमें नाम मोहम्मद रईस, मां का नाम हनीफिया और जन्मतिथि एक जनवरी 1986 दर्ज कराई।
विज्ञापन

बिसंडा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम बहादुर सिंह की सूचना पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि पासपोर्ट विभाग की सूचना पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें