फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की दो सदस्यों ने खरीदे पर्चे

Wed, 30 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नौ दिन पूर्व खोले गए कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन पत्र काउंटर का सन्नाटा टूटने लगा है।
विज्ञापन


बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी सहित बसपा की दो महिला सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे। सपा की घोषित प्रत्याशी निर्मला सिंह के बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र खरीदने की संभावना है।
 
बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा बसपा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट आए और अपनी पत्नी व वार्ड-15 (बड़ोखर खुर्द द्वितीय) से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं कैलशिया के नाम से दो सेट नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन


इसके अलावा बसपा नेताओं ने बसपा की एक अन्य जिला पंचायत सदस्य विनीतिका द्विवेदी (वार्ड-23 अतर्रा ग्रामीण) पत्नी मयंक द्विवेदी के नाम से भी दो सेट नामांकन पत्र खरीदे।

इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, लल्लू प्रसाद निषाद, हरीराम कबीर, जिला पंचायत सदस्य खैरुन निशा, रफीक अहमद, मोहम्मद यार खां, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें