फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एलआईसी के फील्ड ऑफीसर के खाते से निकले दो लाख रुपये

Tue, 09 Jun 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कोतवाली अंतर्गत बदौसा सड़क स्थित एलआईसी में कार्यरत फील्ड ऑफिसर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 2.16 लाख रुपये निकल गए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक में प्रार्थना पत्र देकर खाता संचालन में रोक लगाने की मांग की, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते खाता संचालन में रोक नहीं लगी। पीड़ित ने तीन माह बाद अज्ञात टप्पेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



एलआईसी के फील्ड ऑफिसर नीतेश कुमार मौर्या ने पुलिस को बताया कि वह एक्सिस बैंक शाखा बांदा से निर्गत दो अलग-अलग क्रेडिट कार्ड संचालित करते हैं। बीते 14 मार्च की शाम क्रेडिट कार्ड संख्या 9576 से 1,00,844 और कुछ देर बाद ही दूसरे क्रेडिट कार्ड संख्या 1606 से भी 1,00,844 अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसकी जानकारी दो दिनों बाद ही ऑनलाइन खरीद के दौरान क्रेडिट कार्ड में धनराशि कम होने की जानकारी पर हुई।



बताया कि निकासी का संदेश मिलने पर बैंक शाखा पहुंचकर खाते का विवरण निकलवाया। तब एक्सिस बैंक के ही अन्य खाते में रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने बैंक के जिम्मेदार अधिकारी से दोषी खाताधारक के खाते से संचालन में रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन उन्होंने आरोपी के खाते से संचालन में किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई। पीड़ित नीतेश ने ऑनलाइन ठगी में एक्सिस बैंक के कर्मचारी पर भी शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार चौबे ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें