फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वन अफसर समेत दो की मौत

Sun, 23 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
car accident in delhi
विज्ञापन
बांदा/गिरवां। तेजरफ्तार जीप सड़क किनारे खड़े वन विभाग के ट्रैक्टर से जा टकराई। नजदीक में खड़े वन निगम के सेक्शन आफीसर और पेड़ की कटान कर रहे मजदूर की मौत हो गई। एक अन्य वनकर्मी और मैक्स चालक  घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। दोहरी मौत का यह सड़क हादसा रविवार को रात करीब आठ बजे हुआ। बांदा से नरैनी सड़क पर गिरवां थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा के पास वन निगम के सेक्शन आफीसर अरुण कुमार पांडेय (55) खुद खड़े होकर अपने विभागीय मजदूरों से सड़क की ओर बढ़ गई पेड़ों की डालें कटवा रहे थे। वहीं पर सड़क किनारे वन विभाग का ट्रैक्टर ट्राली समेत खड़ा हुआ था।
विज्ञापन


काटी गई लकड़ियां इस ट्राली में लादी जा रही थीं। इसी बीच बांदा की तरफ से आ रही मैक्स जीप काफी तेज रफ्तार में बेकाबू होकर ट्रैक्टर में जा घुसी। ट्रैक्टर के नजदीक खड़े सेक्शन आफीसर अरुण पांडेय, वन निगम कर्मी शिव औतार यादव (40) पुत्र रम्मा तथा मइयादीन (24) पुत्र कोदउवा बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए। मैक्स चला रहा सुरेश राजपूत (28) निवासी पैगंबरपुर (बांदा) भी बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों और गिरवां थाना पुलिस ने इन सभी को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा। लेकिन अरुण पांडेय और शिव औतार यादव की मृत्यु हो चुकी थी। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सुरेश राजपूत और मइयादीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक सेक्शन आफीसर की तैनाती कर्वी (चित्रकूट) में है। बांदा जनपद के नरैनी क्षेत्र में उनकी ड्यूटी लगाई गई है। वनकर्मी मृतक शिवऔतार यादव और घायल मइयादीन दोनों ही चित्रकूट जनपद के मरजातपुर गांव के हैं। खबर मिलते ही जिला अस्पताल में देर रात वन विभाग के कर्मचारी पहुंचने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें