फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत, सात घायल

Mon, 25 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मंडी में हुए हादसे में भी मारुति वैन में सवार कर्मचारी की मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत हो गई। अन्य दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार सहित सात घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के अनथुवा गांव निवासी गिरधारी लाल (60) सोमवार को सुबह साइकिल से खेत जा रहे थे। गांव से कुछ दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अतर्रा सीएचसी लाया गया।

यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भतीजे अशोक ने बताया कि मृतक के नाम आठ बीघा जमीन है। लगभग 15 बीघा बटाई पर लिए थे।
विज्ञापन


उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव का रामजीत (30) यहां किराए के कमरे में रहकर रिक्शा चलाता था। रविवार की रात वह पैदल समीपवर्ती बिसंडी गांव बहन के यहां जा रहा था। गुरेह गांव के पास ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई।

चालक ट्रक समेत भाग निकला। मृतक अविवाहित था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, देवीनगर (बबेरू) निवासी राजेश (20) रविवार की रात अपने दोस्त राजाराम (21) के साथ बाइक पर रिश्तेदारी नरायनपुर (बहेरी) जाते समय नगनेधी गांव के पास बाइक खंती में गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उधर, सोमवार को सुबह जिला अस्पताल के पास बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने से चालक विनय (25) (अलीगंज) और बाइक सवार अजय (22) व रामजीत (23) निवासी सर्वोदय नगर घायल हो गए। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा गांव निवासी दिव्यांशी (7) सोमवार को सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सिरसी कलां (खन्ना) निवासी वीरेंद्र (18) घर जाते समय बाइक बिजली पोल से टकराने से घायल हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें