फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया व बुखार से दो की मौत

Wed, 15 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। उमस भरी गर्मी में बुखार और डायरिया का प्रकोप और बढ़ गया है। आठ मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक शिशु समेत दो की मौत हो गई। शहर के छावनी मोहल्ला निवासी मैकू (60) पुत्र काशी प्रसाद को बुखार आने पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में गिरवां क्षेत्र के मूंगुस पुरवा निवासी पवन कुमार की 10 दिन पूर्व पैदा हुई पुत्री किरन डायरिया की चपेट में आ गई। उसे सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। उधर, डायरिया पीड़ित भगवंता (60) निवासी पचुल्ला, आदर्श (1) निवासी तेरा गिरवां, शिवांगी (5) निवासी चहितारा और बुखार से पीड़ित मनोज (2) निवासी जरर, तहरु निसां (45) निवासी खुटला व मइयादीन (60) निवासी स्योढ़ा (गिरवां) का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें