फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गलत काम से रोकता है रोजा

Wed, 15 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
डा. रफीक द्वारा दी गई दावत में इफ्तार करते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। रमजान माह की फजीलतें (महत्व) मस्जिदों में रोजाना बताए जा रहे हैं। कुरान इसी माह नाजिल (अवतरित) हुआ। इसलिए रमजान में ज्यादा से ज्यादा कुरान की तिलावत करने पर जोर दिया जा रहा है। सिर्फ भूखा-प्यासा रहना ही रोजा नहीं है। हर बुरे और गलत काम से खुद को पूरी तरह अलग रखकर पाक साफ रहना रोजे की शर्त है। मंगलवार को आठवां रोजा पूरा हो गया। कई मस्जिदों में तरावीह के दौरान कुरान का पाठ भी पूरा हो गया। बुधवार की रात नवाबी जामा मस्जिद में कुरान का पाठ पूरा होगा। ईदगाह के सामने हार्पर क्लब सचिव वासिफ जमां खां के आवास पर चल रही तरावीह में भी बुधवार को कुरान पूरा हो जाएगा। मदरसा जामा अरबिया हथौरा के मौलाना मुफ्ती नजीब अहमद कासमी ने कहा कि रोजे में रोजेदार को अपने नफ्स पर भी कंट्रोल रखना चाहिए।
विज्ञापन


अगर कोई रोजेदार से लड़ता-झगड़ता है तो रोजेदार उससे यह कहकर दूर हो जाए कि वह रोजे से है। इस माह में ज्यादा से ज्यादा नेकियां करना चाहिए। बिना किसी शरई मजबूरी के रोजा रखना बहुत बड़ा पाप है। उधर, आठवें रोजे पर मंगलवार को नवाबी जामा मस्जिद में जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डा. मोहम्मद रफीक और डा. शबाना रफीक की तरफ से सामूहिक इफ्तार आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार किया। बाद में डिनर भी हुआ। नमाज में आपसी एकता और मुल्क की तरक्की की दुआएं मांगी गईं। इफ्तार में शामिल होने वालों का मेजबान डा. रफीक ने शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें