फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोडवेज व डीसीएम की टक्कर में चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित गांव चिरूहूली के सामने सोमवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज व डीसीएम में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का चालक उसी में फंस गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने डीसीएम की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दुर्घटना में रोडवेज सवार एक शिक्षक भी घायल हो गया।
इटावा की ओर से तेज रफ्तार से कानपुर जा रही एक रोडवेज बस के चालक ने चिरूहूली गांव के पास अचानक से ब्रेक ले लिए। इसी बीच पीछे से तेज गति से रुई लादकर पानीपत से कानपुर जा रही डीसीएम बस में पीछे से घुस गई। इससे डीसीएम की बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें डीसीएम चालक कुलदीप निवासी एटा फंस गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम की बॉडी को कटर से काटकर चालक कुलदीप को बाहर निकाला। जबकि घटना में रोडवेज बस में सवार शिक्षक अमर सिंह निवासी बाबरपुर जो किसी काम से लखनऊ जा रहे थे वह भी घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से 50 शैया युक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें