फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा के आरके पटेल सबसे अमीर प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे 12 प्रत्याशियों में सबसे अमीर भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल हैं। उनकी संपत्ति करीब साढ़े आठ करोड़ है। इसके बाद बसपा के मयंक द्विवेदी के पास साढ़े चार करोड़ की संपत्ति है। सपा की कृष्णा देवी पटेल के पास करीब ढाई करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा दो प्रत्याशियों के पास 50 हजार से भी कम की संपत्ति है, जो करोड़पति प्रत्याशियों के सामने ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन


बांदा-चित्रकूट लोकसभा में नाम वापसी के बाद 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दिनेश कुमार पटेल (सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी), पंचा उर्फ पंचम लाल (भागीदारी पार्टी), प्रमोद कुमार (अपना दल कमेरावादी), बाबूलाल (लोग पार्टी), रामचंद्र सरस (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), श्रीराम सिंह गौर (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), रामचरन (निर्दलीय) लखपति है। इन सभी के पास दो से दस लाख तक की सकल संपत्ति है।

दो प्रत्याशी गुलाब चंद्र (राष्ट्र उदय पार्टी) व सुरेंद्र कुमार (स्वतंत्र जनता राज पार्टी) हजार पति हैं। इसमें गुलाब के पास 50 हजार 900 रुपये हैं। चुनाव लड़ने के लिए इनके पास नकद धनराशि 25 हजार है। सुरेंद्र के पास कुल सकल संपत्ति 27 हजार 500 है। इनके पास चुनाव लड़ने के लिए नकद राशि 30 हजार है। इनका कहना है चुनाव पैसे से नहीं अपने कामों के दम पर जीता जाता है। वह गरीबी व गरीबों के दर्द को समझते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें