अतर्रा। थाना क्षेत्र में बांदा रोड केन कैनाल के पास रविवार को देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो साइकिल सवार और ठिलिया व्यापारी को टक्कर मारकर नहर में जा गिरी। बड़ी देवी मंदिर चूड़ी गली निवासी साइकिल सवार मदारी (45) पुत्र रामकिशोर और ब्रम्ह नगर निवासी ठिलिया व्यापारी इंद्रप्रसाद (51) पुत्र भइयालाल घायल हो गए।
बोलेरो चालक भाग निकला। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना इंसपेक्टर रविंद्र तिवारी ने बताया कि मदारी ब्रेड बेचकर घर लौट रहा था। टक्कर से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बोलेरो में चालक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था।