फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में खेत जा रहे मजदूर का बाइक ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे कानपुर ले जाते मंगलवार की शाम मौत हो गई। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव के पास बाइक से उछलकर गिरी महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव ले गये। मृतका चित्रकूट जनपद की रहने वाली थी।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी जगप्रसाद (48) मंगलवार को सुबह साढ़े पांच बजे करीब घर से निकलकर खेत की ओर जा रहा था। तभी बांदा से चिल्ला जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की शाम चार बजे करीब कानपुर हैलट अस्पताल में पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई शिवबरन ने बताया कि परिवार में पत्नी चुन्नी, दो पुत्रियां तीन पुत्र हैं। देहात कोतवाली थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उधर, चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के अहिरनपुरवा निवासी संपत (30) अपने पति दयाराम के साथ बुधवार को 11 बजे करीब बाइक से बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में इलाज कराने आ रही थी। बिसंडा गांव के पास बाइक के अचानक उछलने पर नीचे सिर के बल गिर पड़ी। पति उसे लहूलुहान हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसका शव लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें