फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आम चुनाव के लिए जी- जान से जुटें सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सपा ने अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों में जोश भरते हुए उनका स्वागत समारोह आयोजित किया। अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव लिए जी-जान से जुटने के लिए कहा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में बांदा शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष कुतैबा जमा और महासचिव पुरुषोत्तम गुप्ता (सोनू) तथा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार नियुक्त हुए वरिष्ठ नेता मुशीर अहमद फारूकी को फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया। इनके अलावा बाबा साहब वाहिनी की राष्ट्रीय महासचिव किरन वर्मा व सचिव मान सिंह पटेल का भी स्वागत हुआ।
बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कर्वी (चित्रकूट) विधायक अनिल प्रधान मे नए पदाधिकारियों से नई उम्मीदें जताई। जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि नए-पुराने सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आम चुनाव की तैयारी में लग जाएं। बूथों के प्रभारी शिवशंकर पटेल, जिला महासचिव एजाज खां, अर्चना पटेल, इंद्रजीत यादव, रामपाल प्रजापति, बबेरू चेयरमैन सूर्यपाल यादव, पूर्व चेयरमैन मोहन साहू, शिगुफ्ता सिद्दीकी, आमिर सहित बड़ी तादाद में सपाई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें