फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: छात्रा समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस बोली- परिजनों को नहीं पता है कारण, जांच जारी

Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उसके मुताबिक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दोनों मामलों में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छात्रा समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेेत्र के सुतरखाना निवासी गुड्डी (18) पुत्री धर्मेंद्र पाण्डेय पंडित जेएन डिग्री काॅलेज में बीए की छात्रा थी।

विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर उसने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां अर्चना ने कुंडी खटखटाई। शोर सुनकर गुड्डी के भाई बहन भी पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना का कारण परिजनों ने अज्ञात बताया है।
उधर, शहर के झील का पुरवा निवासी मूलचंद्र (22) ने गुरुवार रात आंगन में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह मां की नींद खुली तो फंदा काटकर शव उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा छोटेलाल ने बताया कि फूलचंद्र जाल बांधने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह बीमार रहता था। हो सकता है कि इसी से परेशान होकर फंदा लगा लिया हो। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें