फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन की रोज दो घंटे हड़ताल

Sun, 18 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार में बैठे लैब टेक्नीशियन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का चार दिवसीय दो घंटा कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। मांगे पूरी न होने पर अगले चरण में 20 सितंबर से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेंद्रलाल गुप्त, मंत्री धीरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यह आंदोलन चल रहा है। पहले चरण में 15 सितंबर को धरना देकर सीएमओ को ज्ञापन दिया गया। सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। दूसरे चरण में 16 से 19 सितंबर तक रोजाना सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इसके बाद भी मांगे पूरी न हुई तो 20 सितंबर से बेमियादी हड़ताल की जाएगी। एसोसिएशन ने इस बारे में सीएमओ पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें