गरीब महिलाओं को साड़ी बांटतीं चिराग फाउंडेशन की डॉ. सबीहा रहमानी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। महिला संगठन चिराग फाउंडेशन ने पिछले दिनों केन नदी की बाढ़ से घर-गृहस्थी गंवा बैठीं निर्धन महिलाओं को उनके गांव में ही मुफ्त साड़ियां बांटीं। फाउंडेशन की टीम ने शहर से कुछ किलोमीटर दूर कनवारा गांव के मजरा चकचटगन में साड़ियों का वितरण किया। इस अवसर पर फाउंडेशन सह संरक्षक अकील अहमद खां, संस्थापक/प्रबंधक डॉ. सबीहा रहमानी, सदस्य शहनाज परवीन व बुंदेलखंड ई-रिक्शा एजेंसी निदेशक मतीन खां, इलाहाबाद की संस्था ‘आगाज’ की अध्यक्ष सदफ खान आदि शामिल रहीं।