फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोरवेल के कुएं में जहरीली गैस से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-28-कुएं से किसानों को निकालते पुलिसकर्मी व ग्रामीण। वीडियोग्रैब
विज्ञापन

- बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव में हादसा, 15 फीट गहरे बोरवेल के कुएं में पंखा ठीक करने उतरे थे
-किसान को बचाने उतरा साथी भी हुआ बेहोश, ऑक्सीजन के सहारे ग्रामीण ने दोनों को बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा (बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव में शुक्रवार को 15 फीट गहरे बोरवेल के कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला। एक को बिसंडा पीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए दूसरे किसान की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
अजीतपारा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कृष्ण कुमार सिंह के खेत में बोरवेल के कुएं में मोटर का पंखा खराब हो गया था। गांव का बटाईदार किसान लालू (40) उसे ठीक करने के लिए नीचे उतरा। करीब 15 फीट नीचे चैंबर के पास पहुंचते ही वह जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गया। कुएं में लालू अचेत देखकर पास मौजूद किसान और खेत मालिक कृष्ण कुमार सिंह (45) उसे बचाने के लिए नीचे उतर गए। कुछ ही देर में वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

काफी देर तक दोनों किसानों के दिखाई न देने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। बोरवेल में झांकने पर दोनों को अचेत पड़े देखा तो परिजन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद ऑक्सीजन लगाकर किद्दू नामक ग्रामीण को रस्सी के सहारे बोरवेल में उतारा गया। उसने दोनों किसानों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से उन्हें पीएचसी बिसंडा पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने लालू को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना से दो परिवारों के लोग बेहाल
कृष्ण कुमार के चचेरे भाई उपेंद्र ने बताया कि उनके चार पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे के बाद पत्नी लक्ष्मी समेत परिवार के लोग बेहाल हैं। वहीं लालू के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों परिवारों में घटना के बाद कोहराम मचा है। बिसंडा थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों की मौत जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण और स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें