फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो परिवारों काे मिला कभी न भरने वाला जख्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बदौसा क्षेत्र के उतरवां और शाहपुरसानी के बीच गुरुवार की देर शाम आमने-सामने बाइक भिड़ंत हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई थी। एक ही गांव के रहने वाले दो युवकों की मौत के बाद जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनो शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। दोनो युवक परदेस में रहकर काम करते थे।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम उतरवां और शाहपुरसानी गांव के बीच में दो बाइकों की भिड़ंत हो जाने से उतरवां गांव निवासी पवन (20) पुत्र मइयादीन बाइक की किस्त जमा करने के बाद ओरन से घर वापस जा रहा था। तभी उतरवां गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई थी। हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरी बाइक में सवार संदीप (21) पुत्र जगप्रसाद यादव बाइक में सवार होकर घर से ओरन जा रहा था, हादसे में जख्मी होने के बाद अस्पताल लेकर जाते समय उसकी भी मौत हो गई थी।
दोनो ही मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनो युवकों की मौत हो जाने की खबर ग्रामीणों को मिली तो सभी मृतकों के घर पहुंच गए। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक संदीप की तकरीबन डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह पूना में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था। तकरीबन एक माह पूर्व वह पूना से घर वापस आया था। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। जबकि पवन पहले सूरत में रहकर काम करता था। फिर वह अपने छोटे भाई राजनारायण के साथ हरियाणा में रहकर ईंट पथाई का काम करता था।
विज्ञापन

पिता की तबीयत खराब होने की वजह से दोनो भाई वापस घर आ गए थे। राजनारायण ने बताया कि उसके पिता और मां दोनो ही बीमार रहते हैं। बताया कि दो बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उतरवां गांव में रहने वाले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद गांव में शोक की लहर है। मोहल्ले के लोग मृतक परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें