फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सलाम नहीं करने पर अनुसूचित जाति के दो वृद्ध को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हमें देखकर चारपाई से क्यों नहीं उठे, सलाम क्यों नहीं किया... कहकर अनुसूचित जाति के दो किसानों को कथित ठोकिया गैंग के दो लोगों ने लात-घूसों और कुल्हाड़ी से मारा। तमंचा सटाकर 500 रुपये भी छीन लिए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी का कहना है कि दोनों पक्षों में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। ठोकिया गैंग का मामला भी गलत है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी गंगाराम वर्मा ने बताया कि उसके पिता भगत वर्मा (57) मंगलवार की शाम करीब पांच बजे रिश्तेदार के खेत में काम कर रहे थे। उनके साथ गांव के कल्लू श्रीवास (72) भी थे। उसी दौरान ठोकिया गैंग के सदस्य रहे गांव के राकेश व अंबिका पटेल आए। उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे, इन लोगों ने चारपाई पर बैठे भगत वर्मा का गला दबाकर पटक दिया और लात-घूंसों व कुल्हाड़ी से वार किया। बचाने दौड़े कल्लू श्रीवास को चाकू मार दिया।
गंगाराम ने बताया कि इन लोगों ने पिता से कहा कि चारपाई से क्यों नहीं उठे, सलाम क्यों नहीं किया, कहकर पिता के मुंह में तमंचा लगा दिया। पिटाई करके यह लोग चले गए। इसकी जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पिता को लेकर फतेहगंज थाना पहुंचे। पुलिस ने दोनों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया है। फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर रामकिशोर ने बताया कि पुत्र की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। एससी-एसटी व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ठोकिया गैंग का सदस्य होने की बात गलत है।
विज्ञापन

वर्जन
दोनों पक्ष गांव के ही हैं। तहरीर में ठोकिया गिरोह के सदस्यों के नाम का उल्लेख किया गया है जोकि जांच में गलत पाया गया है। दोनों पक्षों में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें