बांदा। जिला पुरुष अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र में शुक्रवार को एक साथ दो मशीनों का संचालन किया गया। एक मशीन से डाॅ. अतुल सक्सेना और दूसरी मशीन से डाॅ. के कुमार ने अल्ट्रासाउंड किए। सुबह से ही अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों की भीड़ लग गई थी।
शुक्रवार को जिला पुरुष अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. के कुमार ने 61, जबकि डीएम की ओर से निर्धारित रोस्टर के दूसरे दिन प्राइवेट चिकित्सक डा. अतुल सक्सेना ने 54 अल्ट्रासाउंड किए। इस कारण अल्ट्रासाउंड कराने आए लोगों को वापस नहीं लौटना पड़ा।
पहले दिन डॉ. अतुल ने किए थे 32 अल्ट्रसाउंडबांदा। जिला पुरुष अस्पताल में दो मशीनों होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को न सिर्फ लाइन लगानी पड़ती थी, बल्कि बिना अल्ट्रासाउंड के ही बैरंग वापस लौटना पड़ता था। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पहल करते हुए प्राइवेट डॉक्टरों के साथ बैठक की और रोस्टर बनाया था। रोस्टर के मुताबिक प्राइवेट डॉक्टर निर्धारित तिथियों में जिला पुरुष अस्पताल पहुंचकर सेवाएं दे रहे हैं।
गुरुवार को प्राइवेट चिकित्सक डाॅ. अतुल सक्सेना सुबह आठ बजे जिला पुरुष अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचे। उन्होंने कुर्सी संभाली और वहां मौजूद मरीजों का अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिया। 11 बजे तक वह ड्यूटी पर रहे और 32 महिला व पुरुषों के अल्ट्रासाउंड किए। इसके बाद सीएमएस को रिपोर्ट करते हुए वह अपने क्लीनिक चले गए।