फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू/बिसंडा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसा बबेरू कोतवाली पतवन गांव के पास और बदौसा थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी अभिमन्यु सिंह पटेल (48) बबेरू के तिंदवारी रोड में स्थित पेट्रोल पंप में काम करता था। वह ड्यूटी पूरी करके रात नौ बजे बाइक से अपने गांव पिंडारन जा रहा था। तभी पतवन गांव से पहले चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। वहां से गुजर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के एक पुत्र है। पत्नी मंजू देवी का रो-रो के बुरा हाल है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव (27) किसी आवश्यक कार्य से बाइक से फतेहगंज रोड बगीचा पुरवा जा रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना इंस्पेक्टर सविता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदीप जेसीबी ड्राइवर था। खेती-किसानी करता था। घर में पत्नी सुधा है। दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें