फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक चोरी में दो शातिर गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। चोरी की बाइक बेचने की कोशिश कर रहा शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइकें बरामद कर उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि बछौधासानी गांव निवासी विपिन सिंह चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था। पुलिस को जानकारी मिली तो उसने उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ उसने अपने साथी अमलोखर गांव निवासी सूरज का भी नाम बताया। पुलिस ने सूरज को पकड़ा तो दोनों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें बरामद की गई हैं।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पकड़े गए दोनों अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अब तक बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रयागराज, महोबा, हमीरपुर और आस-पास के जनपदों से कई बाइकें चोरी की हैं। वह नंबर प्लेट बदलकर तथा चेचिस नंबर खुरच कर बेच देते हैं। उनके पास चोरी की छह बाइकों को स्योहट के पास कलिंद नहर के किनारे कुसहरी गांव से बरामद की गई। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने एक बाइक को स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज से चोरी की थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली नगर प्रयागराज में दर्ज है। इसी तरह दूसरी बाइक दुर्गा मंदिर के सामने थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर से चोरी की गई थी। इस संबंध में थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर में मुकदमा दर्ज है। एक बाइक महेवा अस्पताल के सामने से चोरी की गई थी। इस संबंध में जनपद कौशांबी में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें