बांदा। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते बुखार के मरीजों में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में तकरीबन 400 मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे। इनमें 11 मरीजों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ट्राॅमा सेंटर में सभी 22 बेड फुल रहे।
वायरल बुखार से ग्रसित मर्दननाका मोहल्ला निवासी सानिया (11), जमालपुर निवासी शिवानी (7), मढि़यानाका निवासी दीप (10), पिस्टा गांव निवासी तुलवा (40), बिलगांव निवासी संजय (24), ज्योति नगर निवासी नीतू (35), जमरेही गांव निवासी सावित्री (60), शांतिनगर निवासी अवंतिका (2), खैराडा निवासी माया (80), लामा गांव निवासी कुंती (70), मर्दननाका निवासी काव्या (2) को भर्ती कराया गया है। उधर, ओपीडी में फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। एक डॉक्टर की ओपीडी में 60 से 70 मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 1150 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रशन कराया।