बांदा। तालाब में नहाने का शौक मासूम के लिए जानलेवा साबित हुआ। चचेरा भाई बाल-बाल बच गया, लेकिन वह सदमे में है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव में शनिवार की शाम करीब चार बजे प्रांशु (8) पुत्र बिहारी और संजय कुमार (9) पुत्र मुन्नीलाल गांव के तालाब में नहाने गए थे। नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद गांव की किशोरी हीरामनी ने देखा तो शोर मचाया।
गांव और घर के लोग भागकर तालाब आए और दोनों को बाहर निकाला। प्रांशु की मौत हो चुकी थी। सीएचसी में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। संजय का प्राथमिक उपचार हुआ वह ठीक है। मृतक का पिता मजदूर है।
उसने बताया कि प्रांशु और संजय चचेरे भाई थे। दोनों खेलने जाने की बात कह कर घर से निकले थे। प्रांशु दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर का दुलारा था। गांव के ही स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था।