फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो चचेेरे भाइयों के साथ मारपीट, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंगलवार की शाम को बाइक में सवार होकर खेत से घर वापस आ रहे दो सगे भाइयों को पांच लोगों ने रास्ते में रोक लिया। लाठी-डंडों से घेरकर जमकर पीटा। एक घायल ने आरोप लगाया कि सोने की चेन और मोबाइल के साथ बाइक भी हमलावर लूट ले गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव निवासी 19 वर्षीय सोनू पुत्र राम सिंह अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र ज्ञानचंद्र के साथ मंगलवार की शाम को खेत से बाइक में सवार होकर घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में पांच लोगों ने दोनो को रोक लिया और घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जान से मार देने की धमकी देते हुए हमलावर वहां से भाग निकले। सोने ने आरोप लगाया कि गले में पड़ी सोने की चेन, मोबाइल और बाइक भी छीन ली। किसी तरह घर पहुंचे दोनो भाइयों ने आपबीती बताई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें