फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत दो कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। दो नए पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 24 पहुंच गई। खास बात यह है कि संक्रमण दर तेजी से बढ़ रहा है। करीब 10 दिन में 24 नए केस मिलने से संक्रमितों का औसत 2.4 प्रतिदिन का है। चार संक्रमितों की छुट्टी होने के बाद अब जिले में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 20 है। इनमें दो मरीज मेडिकल कालेज में भर्ती हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक 22 वर्षीय युवती रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य कर्मी है और दूसरी 17 वर्षीय किशोरी शहर की रहने वाली है। अब तक कुल 24 संक्रमितों में 20 सक्रिय केस हैं। इनमें 18 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। दो वृद्ध रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में भर्ती हैं।
सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को लगभग 700 संदिग्धों की कोविड-19 की जांच कराई गई। जिले में कोरोना से अब तक 170 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर जिले में स्थापित एल-1, एल-2 व एल-3 अस्पतालों समेत सभी ब्लाकों में आरआरटी टीम को सक्रिय कर दिया गया है। स्वास्थ्य टीमों को निर्देश हैं कि पॉजिटिव आने पर मरीज के संपर्क में आने वालों को खोजें और उनकी जांच कराएं। जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें