नरैनी। सीताराम समर्पण महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं में गुरुवार को तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ लिया। एक छात्र के पास से इलेक्ट्रानिक डिवाइस पकड़ी गई। जिससे तीनों छात्रों को रिस्टीकेट कर दिया गया।
सीताराम समर्पण महाविद्यालय के प्राचार्य व वरिष्ठ केंद्र अध्यक्ष डॉ. डीसी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा में बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर व बीएससी द्वितीय वर्ष के 615 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 603 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। 12 छात्र अनुपस्थित रहे। तीन छात्र नकल करते पकड़े गए। उडनदस्ता प्रभारी डॉ. शिवगोपाल तिवारी के साथ कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवगोपाल तिवारी के साथ कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीसी गुप्ता ने परीक्षा के दौरान कमरों में बैठे छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी लीी। प्राचार्य ने बताया कि अब तक महाविद्यालय में 18 छात्रों का रिस्टीकेट किया जा चुका है।