फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब और मुंबई से आए डेंगू के दो मरीज

Thu, 24 Sep 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई और पंजाब में काम करने वाले दो किशोर डेंगू की चपेट में आ गए। वापस लौटने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी श्रवण (17) पुत्र टिर्रा मुंबई में काम करता है। एक अन्य युवक राजकुमार (16) पुत्र मलखान निवासी भभुवा पंजाब में मजदूरी करता है। दोनों को जुकाम और बुखार हो लगा। कुछ दिन ठीक न होने पर वह घर लौट आए।

परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पैथालाजी जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के डा. बृजेश भारती ने बताया कि दोनों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल में भर्ती लामा गांव निवासी संजू देवी (12) पुत्री राजकुमार को जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने उसे बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। संजू के चाचा आकाश (18) पुत्र रतेंद्रशरण को पहले ही जिला अस्पताल से कानपुर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें